हमारे बारे में
किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज में आपका स्वागत है
किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज रिठौरी ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर एवं किसान मजदूर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रिठौरी गौतम बुध नगर के संस्थापक स्वर्गीय श्री यादराम सिंह भाटी जी ने शिक्षा रूपी जो पौधा लगाया वह आज एक विशाल वृक्ष के रूप में है तथा उसकी शाखाएं बढ़ती जा रही हैं । सन 1976 में स्वर्गीय श्री यादराम सिंह भाटी जी ने किसान मजदूर आदर्श जूनियर हाई स्कूल की स्थापना की थी। आज किसान मजदूर आदर्श प्राथमिक विद्यालय रिठौरी,, किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज रिठौरी,, किसान मजदूर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रिठौरी ,,शाखाएं लिए एक पूर्ण वृक्ष के रूप में है। जो हमेशा यह याद दिलाता रहेगा विद्यालय में 30 कमरे हैं और लगभग 1000 छात्र छात्राएं अध्यनरत हैं । तथा 22 योग्य एवं प्रशिक्षित अध्यापक बंधु श्री राजेश शास्त्री प्रधानाचार्य जी, श्री कालीचरण जी ,श्री अनिल कुमार शर्मा जी, श्री राम कुमार भाटी जी, श्री छोटेलाल जी, श्री नेत्रपाल भाटी जी श्री जितेंद्र जी आदि उच्च कोटि के अध्यापक हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा का परिणाम 100% रहा है जो कि इन्हीं योग्य अध्यापकों के ही परिश्रम का फल है आज कॉलेज के पास विशाल भवन है तथा 14 बीघे का कृषि फार्म हाउस है । एक बहुत बड़ा खेल का मैदान है। जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिताएं होती रहती हैं । इसका प्रारंभ स्वर्गीय श्री नरेश भाटी प्रबंधक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर ने वर्ष 2002 में किया । जिससे क्षेत्रीय जनता को खेल कबड्डी कुश्ती में बढ़ावा मिला। कालेज में प्रत्येक वर्ष स्वर्गीय श्री यादराम सिंह भाटी जी मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है। तथा प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके ट्रस्ट द्वारा पुरस्कृत किया जाता है छात्रों में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रतियोगिताएं तथा समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाते हैं। विद्यालय की छात्रा कुमारी प्रीति ने कक्षा 10 में सन 2016 में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भाला फेंक में कुमारी निधि ने राज्य स्तर पर भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कालेज के अनेक छात्राओं ने और छात्रों ने भी खेलकूद में राज्य स्तर ,मंडल स्तर पर ,जिला स्तर पर ,भी प्रतिभाग किया है। कॉलेज में राज्य स्तर की कुश्ती एवं पतंजलि योग शिविर तथा रोटरी क्लब एवं हेल्थ शिविर वे साइंस की प्रदर्शनी तथा भाषण प्रतियोगिता ड्राइंग प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाता रहा है। क्षेत्र में उभरती हुई प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया है जिसमें पूरे क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों का तन मन धन से सहयोग रहा है रिठौरी से- श्री रामचंद्र वर्मा पूर्व एसडीएम एवं लाला बद्री प्रसाद गुप्ता जी, श्री शाहमल पहलवान जी अध्यक्ष, श्री कुलबीर भाटी जी , श्री दिनेश भाटी ,श्री विदेश भाटी जी एडवोकेट श्री चमन भाटी जी श्री देवेंद्र भाटी जी श्री महेश गुप्ता जी एडवोकेट श्री जय प्रकाश चौधरी जिला पंचायत सदस्य गौतम बुद्ध नगर ,श्री अब्दुल्ला खाॅ, राजू खाॅ, मायचा से -श्री राजेंद्र प्रधान जी ,श्री बीरन नेताजी पप्पू प्रधान जी, डाबरा से- श्री सूबे राम नेताजी, श्री विशन प्रधान जी, श्री लख्मी भाटी ,श्री जयवीर भाटी ,श्री मेहर चंद जी ,रायपुर बांगर से -श्री दयाचंद बीडीसी ,श्री फिरे राम जी, निक्की बिधूड़ी जी,श्री ब्रह्मपाल जी ,अजायबपुर से -श्री फिरेप्रधान जी ,श्री धीरज भाटी श्री मांगेराम भाटी ,श्री महेंद्र भाटी, श्री साधु राम जी ,समाधि पुर से -श्री राजेंद्र नेताजी ,श्री धीरेंद्र भाटी, श्री अतर सिंह नेताजी ,डॉ सरजीत सिंह जी, श्री विजय पाल सिंह बी डी सी, चक्रसेनपुर से- श्री राजपाल प्रधान जी, श्री ब्रह्म पहलवान जी , कैमराला से -श्री लीलू नेताजी ,,श्री जगबीर चेयरमैन जी, श्री चंद्रपाल जी ,श्री विजय जी ,भोगपुर से -श्री धनेश शर्मा जी, श्री सेवानंद शर्मा जी ,श्री अजय जी ,श्री प्रेमी जी ,नई बस्ती से -श्री कुलदीप भाटी जी चिटहेरा से -श्री ईश्वर भाटी जी बदौली से -श्री बनवारी लाल एडवोकेट आदि अनेकों गांव से इस संस्था से संलग्नक है कॉलेज में सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाएं, पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां ,,छात्रवृत्ति योजना,, एवं आज की बेटी उसका कल आदि योजनाओं का समय समय पर क्रियान्वयन किया जाता रहा है कालेज के प्रबंधक श्री विदेश भाटी जी एडवोकेट तथा क्षेत्र के सम्मानित बंधुओं द्वारा एवं क्षेत्र की जनता के अथक प्रयास से विशाल समारोह कर सचिन पायलट भारत सरकार डॉक्टर श्री महेश चंद शर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार माननीय विधायक श्री तेजपाल नागर जी माननीय विधायक श्री श्री चंद शर्मा जी अनेक सांसदों, विधायकों, एवं अनेक गणमान्य व्यक्तियों को बुलाकर कालेज के चहुमुखी विकास को बढ़ावा दिया है आज कॉलेज की संरक्षण समिति तथा प्रबंध समिति बहुत ही सक्रिय है और कॉलेज प्रगति की ओर अग्रसर है।